धमतरी

शहर में जन्म, जाति, निवास और अन्य प्रमाण पत्रों की मिलेगी घर पहुंच सेवा
04-May-2022 8:03 PM
शहर में जन्म, जाति, निवास और अन्य प्रमाण पत्रों की मिलेगी घर पहुंच सेवा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी,  4 मई।
नगर निगम धमतरी के माध्यम से शहर के लोगों को अब जन्म, मृत्यु, विवाह, जाति, आय, निवास सहित अन्य प्रमाण पत्रों की सेवाएं घर पहुंचा कर दी जाएंगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 मई को मुख्यमंत्री मितान योजना का शुभारंभ किया। इसके बाद नगर निगम धमतरी में दो मितान भाइयों की नियुक्ति की गई है। महापौर विजय देवांगन ने बताया कि मितान स्कीम के तहत धमतरी नगर निगम में 2 सहायक मित्र को तैनात किया गया है। लोगों के घर-घर जाकर सभी औपचारिकताएं पूरी करेंगे, सेवाएं शुल्क लेंगे और इन प्रमाण पत्रों को घर पहुंचाएंगे। उन्होंने दोनों मितान भाइयों से योजना के संबंध में चर्चा की।

महापौर विजय देवांगन ने कहा कि समय सीमा में सभी प्रकरणों पर कार्यवाही होनी चाहिए। टोल फ्री नंबर 14545 में काल करने से इस योजना के तहत सरकारी
सेवाओं की घर पहुंच सेवा मिलेगी। लोग सभी सरकारी दस्तावेजों को घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे। काले करने पर घर पर सहायक पहुंचेंगे।
सभी विवरण एकत्र करेंगे, सूचनाओं को संबोधित करेंगे, दस्तावेजों को सत्यापित करेंगे और फिर प्रमाण पत्र जारी करेंगे। यह सारी प्रक्रियाएं एक निर्देशित समय अवधि में की जाएगी। घर पर आने वाले मोबाइल सहायक सेवाएं प्रदान करने के लिए निर्धारित शुल्क लेंगे। इस योजना से धमतरी नगर निगम क्षेत्र के लोगों को जन्म, मृत्यु, विवाह, जाति, आय, निवास सहित अन्य प्रमाण पत्रों की सेवाएं लोगों के घर-घर पहुंचाई जाएगी।

नहीं पड़ेगा भटकना
वर्तमान में लोगों को जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए अपने तहसील कार्यालय, नगर निगमों परिषद, तहसीलों और अन्य सरकारी कार्यालयों में चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री मितान योजना के शुभारंभ के बाद लोग अपने घर पर ही इन सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे।

 


अन्य पोस्ट