धमतरी

दोपहर गर्म हवाएं, शाम को आंधी-तूफान
03-May-2022 5:45 PM
दोपहर गर्म हवाएं, शाम को आंधी-तूफान

धमतरी, 3 मई। सोमवार को दिनभर सूरज ने लोगों को झुलसाया। गर्म हवा के थपेड़ों से लोग परेशान होते रहे। तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, वहीं शाम करीब 5.50 बजे मौसम का मिजाज बदला। तेज हवाओं के साथ अंधड़ चलने लगा। कई जगह होर्डिंग्स तेज हवाओं से उखड़ गए।

3 मई को सुबह से शहर का तापमान 38 डिग्री रहा।  दोपहर में अधिकांश लोग घरों, दुकानों, कार्यालय में पंखे, कूलर और एसी चलाकर दुबके रहे। सडक़ों पर बहुत कम लोग ही नजर आते रहे। गर्मी इतनी प्रचंड हो गई है कि पंखे की हवा काम नहीं कर रही है। पंखे से भी गर्म हवा आने लगी है। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।


अन्य पोस्ट