धमतरी

छत्तीसगढ़ की माटी का स्वाभिमान सहसा जागृत हो गया है-कृष्ण कुमार
01-May-2022 3:26 PM
छत्तीसगढ़ की माटी का स्वाभिमान सहसा जागृत हो गया है-कृष्ण कुमार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 1 मई।
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार मरकाम ने कहा कि मजदूर दिवस को छत्तीसगढ़ की माटी से जोड़ कर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन बोरे बासी दिवस के रुप में मनाने के मुख्यमंत्री भूपेश के आह्वान का चमत्कारिक असर हुआ है। छत्तीसगढ़ के आम लोगों के परिवारों में आज का दिन त्यौहार हो गया है। छत्तीसगढ़ की माटी का स्वाभिमान सहसा जागृत हो गया है।

अपनी संस्कृति और विरासत को सहेजने और नरवा गरवा घुरुवा बारी का नारा देकर सत्ता शीर्ष पर पहुंचे भूपेश ने छत्तीसगढिय़ा स्वाभिमान को सामने रखकर भावना का जो जाल बुना है, छत्तीसगढ़ भाजपा उसमें फंस कर छटपटा रही है। कभी मोबाइल तिहार, चाऊर तिहार, बोनस तिहार, मनवाने वाली भाजपा को बोरे बासी ने पताल में पहुंचा दिया है। देश में चमत्कारिक नेतृत्व के रहते हुए भी भाजपा का छत्तीसगढ़ में हाल बेहाल है तो उसका कारण भूपेश बघेल का ठेठ छत्तीसगढिय़ा अंदाज और गहरी राजनीतिक समझ है।
नि:संदेह भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी अस्मिता और प्रभु श्रीराम के ननिहाल की पारम्परिक सांस्कृतिक गरिमा को देश-दुनिया के सामने मूल स्वरूप में स्थापित करने के निर्णय लेते हुए छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा को निरंतर सार्थक किया है।
 


अन्य पोस्ट