धमतरी

पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ ने राज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन
30-Apr-2022 3:16 PM
पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ ने राज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 30 अप्रैल।
छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ ने अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल अनुसुईया उईके से राजभवन में मुलाकात कर ज्ञापन दिया गया।
छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष अंगेश हिरवानी ने बताया कि रायपुर संभाग के धमतरी जिला के नगरी तहसील सिहावा क्षेत्र जो कि वन क्षेत्रों से घिरा हुआ है जो पंचायती राज व्यवस्था में पांचवी अनुसूची क्षेत्र में शामिल हैं, यहाँ भी आदिकाल से वन निवासी अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग भी आदिवासियों के साथ भाई-चारे के साथ एक परिवार की तरह गांव की विभिन्न परम्पराओं, प्रथाओं व रीति रिवाजों का पालन कर परम्परागत व्यवसाय कर जीवन यापन कर रहे है, जिसका आज भी आर्थिक स्थिति कमजोर है। सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए अनुसूचित क्षेत्र में विकास के लिए संसद में पारित 1996 पेसा कानून को छत्तीसगढ़ में लागू करने की प्रक्रिया राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। उक्त पेसा कानून में पिछड़ा वर्ग की सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए समान अधिकार हेतु पांचवी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के  राज्यपाल अनुसुईया उईके को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू के नेतृत्व में ज्ञापन मांग पत्र सौंपा गया।

इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक लीला राम साहू, प्रदेश सहसचिव देवेंद्र सेन, संगठन प्रभारी घनाराम साहू, बस्तर जिला अध्यक्ष तरुण धाकड़, मुकेश दीवान,रुखम सेन, फूलचंद दिवान, गणेश यादव, अनत जायसवाल, धनीराम यादव, गंगाराम बघेल, कमलेश धाकड़, रामेश्वर यादव, संतोष सेठिया, प्रहलाद दिवान, देवलाल सोनवंसी आदि सहित प्रदेश के जिला अध्यक्ष व संगठन के लोग शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट