धमतरी

श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
24-Apr-2022 4:03 PM
श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

धमतरी, 24 अप्रैल। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय में गुरूवार 21 अप्रैल को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के अधीक्षक ने बताया कि शिविर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री के.एल. चरयाणी एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सतीश खाखा सम्मिलित हुए। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बच्चों को कानूनी प्रावधानों, बाल अधिकार एवं स्वयं की सुरक्षा आदि के संबंध में जानकारी दी तथा बच्चों को निर्भीक होकर आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित एवं प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान का भ्रमण कर स्मार्ट क्लास रूम के जरिए बच्चों को दी जा रही शिक्षा का अवलोकन भी किया।
 जिला एवं सत्र न्यायाधीश को बच्चों ने स्वनिर्मित पेंटिंग भेंट की। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण एवं अधीक्षक श्री अखिलेश्वर तिवारी सहित संस्था के कर्मचारी उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट