धमतरी

अब तक जिले के 57 फीसदी किसानों ने कराया ई-केवायसी
24-Apr-2022 3:22 PM
अब तक जिले के 57 फीसदी किसानों ने कराया ई-केवायसी

धमतरी, 24 अप्रैल। केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी पंजीकृत किसानों का ई-केवायसी किया जाना अनिवार्य है। उप संचालक कृषि ने बताया कि इसके लिए जिला प्रशासन के सहयोग से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर किसानों को ई-केवायसी कराने हेतु सतत् प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले के 64684 किसानों का ई-केवायसी किया जा चुका है जो कि कुल पंजीकृत किसान 112661 का 57 प्रतिशत है। उन्होंने शेष बचे हुए किसानों से अपील की है कि वे नियत तिथि 31 मई 2022 के पूर्व कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर अपना ई-केवायसी अनिवार्य रूप से करा लें, जिससे कि उन्हें भविष्य में उक्त योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि सीएससी में लोग पर्याप्त संख्या में आ रहे हैं किन्तु सर्वर स्लो होने के कारण वर्तमान में प्रगति कम परिलक्षित हो रही है।
 


अन्य पोस्ट