धमतरी
प्रतिनियुक्ति के लिए साक्षात्कार 25 को
24-Apr-2022 2:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी 24 अप्रैल। शिक्षा सत्र 2022-23 में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय हटकेशर धमतरी में शिक्षक एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित किए गए थे। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रतिनियुक्ति पर शिक्षक, कर्मचारी चयनित करने के लिए जिला पंचायत धमतरी में चयन समिति के समक्ष सुबह 11.00 बजे से साक्षात्कार आहूत किया गया है। उन्होंने आवेदित शिक्षकों व कर्मचारियों को निर्धारित समय में उपस्थित होने कहा है।
साक्षात्कार में अनुपस्थित रहने की स्थिति में प्रतिनियुक्ति के लिए विचार नहीं किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे