धमतरी

2.11 करोड़ का गांजा समेत 2 बंदी, पेंट के डिब्बों के बीच रखकर ले जा रहे थे राजस्थान
21-Apr-2022 6:56 PM
2.11 करोड़ का गांजा समेत 2 बंदी, पेंट के डिब्बों के बीच रखकर ले जा रहे थे राजस्थान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी/नगरी, 21 अप्रैल। जिले में एक बार फिर गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई है। इस बार सबसे बड़ी कार्रवाई हुई। बोराई पुलिस ने ट्रक से 46 बोरियों में भरा 2.11 करोड़ का 10.55 क्विंटल गांजा जब्त किए है। पकड़े गए 2 तस्कर राजस्थान के निवासी हैं, जो विशाखापट्नम में गांजा भरकर अवैध रूप से ले जा रहे थे।

पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में 20 अप्रैल को नाकाबंदी पाईंट एवं जांच कार्यवाही की जा रही थी तभी ओडिशा के तरफ से आते एक ट्रक को थाना बोराई के सामने बैरियर नाका के पास संदेह के आधार पर रोककर चेक किया गया, जिसमें दो व्यक्ति बैठे मिले पुछताछ में गतिविधी संदिग्ध लगी तब उनका नाम पुछने पर गोपाल गुर्जर (22) गडवाई ग्राम पंचायत बाजुन्दा थाना बदनोर जिला भीलवाडा राजस्थान, प्रभु लाल गुर्जर हदवा कबाडियां थाना क्रेडा तहसील किडीमाल जिला भीलवाडा राजस्थान का होना बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक के पीछे डाला में छोटे बड़े आकार का एशियन पेंट के डिब्बों से भरा हुआ ऊपर में काला मटमैला रंग के त्रिपाल से ढका हुआ उसके अंदर सफेद रंग के 46 प्लास्टिक बोरियों के अंदर खांकी रंग के टेप से लिप्टा हुआ छोटे बड़े आकार के पैकेटो में गांजा को बड़ी सफाई से पैककर छिपाकर रखा गया था।

गांजा कुल 10 क्विंटल 55 किलो कीमत 02 करोड़ 11 लाख रूपया मिला तथा एक ट्रक करीबन 20 लाख रूपया दो नग मोबाईल फोन किमती करीबन 10000 रूपया नगदी रकम 2200 रूपया आरोपियों से मिला।  पुछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वे विशाखापटनम (आन्ध्र प्रदेश ) से एशियन पेंट लोड कर भीलवाडा राजस्थान के लिए निकले थे, रास्ते में सालुर घाटी के पास रोड से 2 किलो मीटर अंदर जंगल में गांजा लोड किए, गांजा लोडकर राजस्थान जा रहे थे। आरोपीयों के विरूद्ध धारा 20 ( ख ) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट