धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 17 अप्रैल। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में मिली शानदार जीत से कांग्रेसियों में खुशी की लहर है। नतीजें आने के बाद कांग्रेसी नेताओं ने कका हे त भरोसा हे का नारा लगाते हुए मिठाई बांटी।
शनिवार शाम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद द्वारा जमकर आतिशबाजी कर कांग्रेस भवन में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि यह महज़ एक सीट की जीत नहीं है उप चुनाव की इस सफलता ने बता दिया कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा कराए जा रहे काम से छत्तीसगढ़ में सुख समृद्धि और अमन चैन कायम है।
अधिवक्ता रमेश पाण्डेय ने माना कि हम सब एकजुट रहें ंंऔर कका पर भरोसा रखें तो आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अप्रत्याशित जीत मिल सकती है। कुछ अन्य नेताओं ने भी कका हे त भरोसा हे कि बात कही। इसके बाद सभी कांग्रेसी हनुमानजी के मंदिर पहुंच जन्मोत्सव पर पूजा आराधना कर जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान गौरीशंकर शुक्ला, राजकुमारी दीवान, रमेश्वर साहू, रवि शर्मा, रमाशंकर बाजपेयी, घनश्याम चन्द्राकर, रमेश पांडे, देवव्रत साहू, जितेंद्र जोशी, उमाशंकर साहू, चन्द्रकांत चन्द्राकर, लव चन्द्राकर, उत्तम साहू, राघवेन्द्र सोनी, संतोष प्रजापति,सुरेश जोशी, प्रदीप साहू आदि उपस्थित थे ।