धमतरी

कर्णेश्वर मेला महोत्सव का रंगारंग समापन, सम्मान
22-Feb-2022 3:50 PM
कर्णेश्वर मेला महोत्सव का रंगारंग समापन, सम्मान

ट्रस्ट अध्यक्ष ने माना सभी का आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 22 फरवरी ।
कर्णेश्वर मेला महोत्सव का समापन राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता से हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम थीं। अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी, जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, सरपंच महेंद्र नेताम, खिलेश्वरी साहू थे। कार्यक्रम के दौरान मेला महोत्सव के सहयोगियों, प्रशासन, वरिष्ठ ट्रस्टियों व मंदिर प्रांगण में निर्माण कार्यों में सहयोग करने वाले का सम्मान ट्रस्ट ने किया।

ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने मेला महोत्सव के सफल आयोजन के लिये प्रशासन, व्यापारियों, छिपली पारा, देवपुर, सिरसिदा, घटूला, सिहावा, भीतर रास, मुकंदपुर सहित विभिन्न पंचायत, अंचल के देवी देवताओं, ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों, मीडिया का आभार माना।

डांस प्रतियोगिता के सामूहिक स्पर्धा में प्रथम दंतेश्वरी ग्रुप बासकोट, कोंडागांव, द्वितीय प्रयाग ग्रुप भखारा, तृतीय जय बूढ़ादेव ग्रुप कोरगांव, चतुर्थ महासमुंद की ग्रुप रही। युगल में प्रथम राजनंदनी ग्रुप कोंडागांव, द्वितीय गोलू छोटू ग्रुप तेंदूकोना, तृतीय आम्रपाली ग्रुप बिलासपुर, चतुर्थ पवन हिना ग्रुप रायपुर रही।

प्रतियोगिता का संचालन आशिष नाग ने की। इस दौरान ट्रस्ट के संरक्षक कैलाश पवार सचिव ललित शर्मा, कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर, सह सचिव राम भरोसा साहू, आनंद अवस्थी, कलम सिंह पवार, प्रकाश बेश, मोहन पुजारी, योगेश साहू, भरत निर्मलकर, महेंद्र कोशल, राकेश चौबे, सचिन भंसाली, प्रदीप जैन, मनोहर माणिकपूरी, ह्रदय साहू, उत्तम साहू, छबि ठाकुर, अनिरुद्ध साहू पंकज ध्रुव, किशन गजेंद्र, सुनील निर्मलकर, निखिल साहू, कुलदीप साहू, रवि भट्ट, हनी कश्यप दुर्गेश साहू आदि की उपस्थिति रही।
 


अन्य पोस्ट