धमतरी
विशाखापटनम में पदस्थ है, छुट्टी में घर आया था
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 14 फरवरी। आज छेडख़ानी के मामले में आईटीबीपी के आरक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह विशाखापटनम में पदस्थ है, जो छुट्टी में अपने घर करेली बड़ी आया था।
पुलिस के अनुसार पीडि़त महिला ने चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे अपने बच्चों के साथ घर पर थी, उसके पति, सास, ससुर घर से बाहर काम पर गये थे। उसी समय डोमार सिंह जागड़े द्वारा महिला को अकेली पाकर उसके घर में घुसकर छेडख़ानी करने लगा। महिला के चिल्लाने पर आरोपी घर से बाहर भाग गया।
आरोपी डोमार सिंह जागड़े (30) वर्तमान में 56 वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी ) में विशाखापटनम में पदस्थ है, जो छुट्टी में अपने घर करेली बड़ी आया था। वह छुट्टी से गैरहाजिर भी है, जिसको ड्यूटी पर उपस्थित होने की नोटिस करेली बड़ी द्वारा तामील कराई गई है।
पीडि़त महिला की रिपोर्ट पर धारा 454,354 भादवि कायम कर जांच में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर करेली बड़ी पुलिस तत्काल आरोपी को पकडऩे रवाना हुआ। आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर चौकी लाया गया। आरोपी विशाखापटनम भागने की तैयारी कर रहा था। पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


