धमतरी

दीनदयाल की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनी
13-Feb-2022 3:26 PM
दीनदयाल की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनी

नगरी, 13 फरवरी। भाजपा मंडल मगरलोड जिला धमतरी छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया एवं भाजपा मंडल मगरलोड कार्यालय का पूजन कर उदघाटन किया।
मुख्य अतिथि विकास मरकाम प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, श्रवण मरकाम पूर्व विधायक सिहावा,राजेंद्र गोलछा भाजपा मंडल प्रभारी मगरलोड, विजय यदु  अध्यक्ष भाजपा मंडल मगरलोड, नरेश सिन्हा  जिला उपाध्यक्ष भाजपा जिला धमतरी, टीकम साहू  अध्यक्ष मार्केटिंग सोसायटी मगरलोड समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा कार्यालय में भारत माता के पूजा अर्चना के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्यतिथि पर नमन कर महामनाओं के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। आजीवन सहयोग निधि के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं के द्वारा 41000- एकचालिस हजार रुपया का घोषणा किया गया है। सभी वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया जिसमें सर्वप्रथम विजय यदु जी द्वारा स्वागत उदबोधन व कार्यालय उदघाटन में सहयोग दानदाताओं का नाम वाचन किया गया।

मुख्य वक्ता विकास मरकाम ने अपने संबोधन में पंडित दिन दयाल उपाध्याय जी के जीवनी पर एवं संगठनात्मक विषयों पर प्रकाश डाला गया ।
पूर्व विधायक श्रवण मरकाम द्वारा संगठन एवं आजीवन सहयोग निधि पर विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया।
मंडल प्रभारी राजेन्द्र गोलछा द्वारा मंडल मगरलोड को विधानसभा चुनाव में जीत के लिए संकल्पित किया गया।

नरेश सिन्हा द्वारा कार्यालय की तैयारी के लिए सहयोग प्रदान करने वाले सभी दान दाताओं का आभार प्रकट किया गया। टीकम साहू द्वारा कार्यालय की सुचिता, अनुशासन, व्यावस्थापन के लिए आह्वान किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामायण सिन्हा महामंत्री भाजपा मंडल मगरलोड व आभार प्रकट एवं कार्यक्रम समापन की घोषणा यवन साहू महामंत्री भाजपा मंडल मगरलोड के द्वारा किया गया।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खिलेस साहू,भवानी यादव, मिलन नेताम,जीवराखन साहू,रोहित यादव,चेतन साहू,परमेश्वर साहू,खोज नागरची,बसंत साहू,मुरली सिन्हा, टिकेश्वर साहू,राजेंद्र साहू,असोक साहू,राखी साहू,ईश्वरी नेताम,नन्दनी सिन्हा, राधा साहू,शांति देवांगन, सुनीता ध्रुव, मनोहर साहू,देवकरण सेन, योगेंद्र साहू, संतु ध्रुव, खेमराज ध्रुव, झनेश्वर साहू,लोमस सिन्हा, बेदम चौहान, घनश्याम साहू,नेम सिंग हिरवानी, गुलशन साहू,रोहित साहू,अरविंद साहू, हेमंत साहू,भगत मार्कण्डेय, फग्गू धृत लहरे,दिलीप सिन्हा, गजेंद्र साहू, विमल ध्रुव हरक ध्रुव सहित श्रेष्ठ ज्येष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट