धमतरी

घुटकेल धान खरीदी केंद्र में भाजपा का धरना-प्रदर्शन
03-Feb-2022 5:30 PM
घुटकेल धान खरीदी केंद्र में भाजपा का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 3 फरवरी। राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पिंकी शिवराज शाह के नेतृत्व में प्रदेश संगठन के आह्वान पर बेलरगांव मंडल के अंतर्गत घुटकेल धान खरीदी केंद्र में 31 जनवरी को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान धान खरीदी 15 फरवरी तक किए जाने, बेमौसम बारिश के कारण हुए किसानों को नुकसान के लिए तत्काल क्षतिपूर्ति राशि देने की मांग, लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल दिए जाने की मांग, पिछले वर्ष के धान के बकाया राशि एवं 2 वर्ष के बोनस का शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग, रबि फसल के लिए खाद की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर यह धरना प्रदर्शन किया गया।  इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एवं दूरसंचार निगम के सदस्य राजेंद्र गोलछा बेलरगांव मंडल के अध्यक्ष अकबर कश्यप, गोरखनाथ साहू, तुलसीराम यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट