धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 19 दिसंबर। नगर पंचायत मगरलोड में वार्ड क्रमांक 11 में हो रहे उपचुनाव में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवराज देवांगन के पक्ष में दिग्गजों ने प्रचार किया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवराज देवांगन के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए कल भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम,भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री दूरसंचार निगम के सदस्य एवं मगरलोड के प्रभारी राजेंद्र गोलछा,जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रघुनंदन साहू,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू,भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी,कुकरेल मंडल के महामंत्री वामन साहू,भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शत्रुघ्न साहू,किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीखम सेन,भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बसंत साहू,भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री द्वय एवन साहू,रामायण सिन्हा,मगरलोड नगर पंचायत के पार्षद नरेश अग्रवाल, झमित साहू सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता डोर टू डोर प्रचार कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवराज देवांगन को जिताने का अपील किए।


