धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 27 सितंबर। सिहावा विधानसभा के भाजपा मंडल नगरी में 25 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा व महिला मोर्चा, नगरी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगरी मंडल के नगर पंचायत स्थित वार्ड क्रमांक 5 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हेंं नमन करते हुए याद किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशन में 17 सितंबर से आगामी 7 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत महिला मोर्चा की बहनों द्वारा नगर पंचायत नगरी की मितानिन दीदियों का सम्मान किया और वही नगर पंचायत नगरी की 30 सफाई दीदियों का भी सम्मान साड़ी व श्रीफल देकर किया गया।
युवा मोर्चा के साथियों द्वारा नगर के प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को श्रीफल देकर सम्मान किया गया।
पूर्व विधायक व राष्ट्रीय किसान मोर्चा के मंत्री पिंकी शिवराज शाह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम, जिला महामंत्री प्रकाश बैस,जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा जिला मंत्री श्रीमती प्रेमलता नागवंशी महिला मोर्चा की जिला मंत्री नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आराधना शुक्ला,जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिनेश्वरी नेताम,जिला महिला मोर्चा की जिला मंत्री श्रीमती हेमलता यादव नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वरी साहू श्रीमती सती मरकाम महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुलोचना साहू नगरी मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा मंडल महामंत्री राम गोपाल साहू हृदय साहू,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निखिल साहू, मंडल मीडिया प्रभारी अशोक संचेती, मंडल मंत्री बलजीत छाबड़ा,सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के जिला संयोजक विकल गुप्ता,पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल डागा,अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र नेताम, नगरी मंडल प्रभारी रवि शंकर दुबे,दिव्येन्द्र सिंह परिहार विधानसभा प्रभारी नंदकुमार यादव युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश गोसाई,महमन्त्री यशवंत साहू महिला मोर्चा मंडल महामंत्री ,चेलेश्वरी साहू तेजस्विनी साहू रामेश्वरी साहू विभा राजपूत, पार्षद गण सुनील निर्मलकर विनीता कोठारी ललिता साहू पूनम बलजीत छाबड़ा अश्वनी निषाद,भूपेंद्र साहू, दुर्गेश साहू अनिरुद्ध साहू, दीनदयाल यादव,कार्तिक ,श्यामत बिसेन,महेश साहू सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


