धमतरी

सिहावा विधायक के प्रयास से सडक़ निर्माण की स्वीकृति
08-Sep-2021 5:27 PM
सिहावा विधायक के प्रयास से सडक़ निर्माण की स्वीकृति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 8 सितंबर।
सिहावा विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण डॉ.लक्ष्मी धु्रव के प्रयास से छग रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन से विधानसभा सिहावा के 4 सडक़ निर्माण कार्य हेतु 5116.50 लाख (इनकावन करोड़ सोलह लाख पचास हजार) की प्रशासकीय स्वीकृति जारी किया गया है।

इसमे मेघा-सिंगपुर-दुगली मार्ग किमी. 1/2 से 12/10 त्र 12 कि.मी. का उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य लागत राशि 2573.71 लाख (पच्चीस करोड़ तिरहत्तर लाख ईकहत्तर हजार), दुधावा नगरी बासीन मार्ग 64/4 से 67/6 एवं 72/6 से 81/4 त्र 11 कि.मी. का उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य लागत राशि - 333.20 लाख (तीन करोड़ तैतीस लाख बीस हजार), बिरगुड़ी से कसपुर मार्ग लं. 12 कि.मी. में चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य (पुल-पुलिया सहित) लागत राशि -2058.12 लाख (बीस करोड़ अनठावन लाख बारह हजार) अन्य सडक़ निर्माण कार्य लागत राशि - 151.47 लाख (एक करोड़ इनकावन लाख सैतालीस हजार) की प्रशासकीय स्वीकृति जारी करी गई है।

क्षेत्र की सडक़ों की दशा सुधारने हेतु प्रयासरत सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव का क्षेत्र की जनता एवं पीसीसी सदस्य लखन लाल धु्रव, ब्लॉक अध्यक्ष गण कांग्रेस भूषण साहू, कैलाश प्रजापति, डीहू साहू, अखिलेश दुबे, रुद्र प्रताप नाग, अख्तर खान, सुरेंद्र धनंजय,भानेन्द्र ठाकुर, अमृतलाल नाग,माखन भरेवा, कमलेश मिश्रा, निकेश ठाकुर, जीवन नाहटा, जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी, मीना बंजारे, कैलाश जैन आदि  ने आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
 


अन्य पोस्ट