धमतरी

कुरुद, 20 अगस्त। नगर के कांग्रेस जनों ने सुचना प्रोद्योगिकी के जनक देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 77वीं जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए देश में नफरत पैदा कर करने वाले लोगों से संघर्ष करने का संकल्प लिया। कांग्रेस भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में 20अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि आधुनिक सोच एवं निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले श्री गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से लैस करने सूचना प्रौद्योगिकी और कम्प्यूटर कांति की शुरुआत की थी, उन्होंने इक्कीसवीं सदी को भारत की सदी बताते हुए इसके लिए देश में सद्भावना, एकता, भाईचारे का वातावरण बनाने की वकालत की थी। श्री शर्मा ने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार को राजीव गांधी के सिद्धांतों पर चलने वाली सरकार बताया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष शारदा साहू, प्रहलाद चन्द्राकर, तारिणी चन्द्राकर, संध्या कश्यप, रमेश पाण्डेय, जानसिंग यादव, मनोज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।