दन्तेवाड़ा

खरीफ पूर्व बनाएं कार्ययोजना
25-Feb-2026 10:08 PM
खरीफ पूर्व बनाएं कार्ययोजना

दंतेवाड़ा, 25 फरवरी। जिला प्रशासन द्वारा राज्य शासन की महत्वाकांक्षी धन-धान्य योजना अंतर्गत विशेष बैठक बुधवार को ली गई। इस दौरान कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव द्वारा कृषि, उद्यानिकी,मत्स्य और पशुधन विभाग को निर्देश दिए गए।  श्री ध्रुव ने सभी विभागों से योजना के संदर्भ में उन्हें दिये लक्ष्य हासिल किए जाने की जानकारी ली। वहीं समस्याओं के निदान हेतु निर्देश दिए।

 उन्होंने कहां कि आगामी खरीफ सीजन के पूर्व कार्ययोजना तैयार कर लें। जिससे मानसून के आगमन के साथ ही आवश्यक कार्य त्वरित किया जा सके। अभी से ही हम लक्ष्य की पूर्व तैयारी सुनिश्चित कर लेवें तो आगामी वर्ष तक हम योजना के तहत उत्साह जनक प्रगति कर सकेंगे।

कलेक्टर ने कृषि विभाग को एग्रीस्टेक पंजीयन शत - प्रतिशत किये जाने, धान के अलावा फसलों के क्षेत्र विस्तार, बीआरसी सेंटर में जैविक सामग्री उत्पादन, उद्यानिकी विभाग के अन्तर्गत नये नर्सरी विकसित किये जाने,सब्जी क्षेत्र विस्तार को बढ़ाने, मल्चिंग क्षेत्र विस्तार, शेड नेट निर्माण के साथ-साथ प्रधानमंत्री धन धान्य योजना के अन्तर्गत प्रकरणों में वृद्धि करने के निर्देश दिए।

 उन्होंने यह भी कहा कि आयल पॉम क्षेत्र विस्तार हेतु प्रत्येक मैदानी कर्मचारी जून-जुलाई से पूर्व कम-कम 1 हजार हेक्टेयर भूमि, जल आपूर्ति युक्त क्षेत्र का चिन्हांकन करने के साथ किसानों को मोबिलाईज करें। इस क्रम में पशुधन विकास विभाग को भी डेयरी उत्पादन हेतु हितग्राहियों का चिन्हांकन एवं दुग्ध उत्पादन और आपूर्ति सम्भावना क्षेत्रों के लिए कार्ययोजना समय पूर्व तैयार करें। इसके साथ ही कलेक्टर ने आगामी बैठक तक दिए गए निर्देशों के परिपालन के संबंध में पर्याप्त कार्यवाही करने को भी कहा। इस दौरान सूरज पंसारी, मीना मंडावी और उप संचालक पशुधन विकास डॉ श्यामा मालवीय प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट