दन्तेवाड़ा

5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, विश्व कल्याण का संकल्प
22-Feb-2026 9:54 PM
5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ,  विश्व कल्याण का संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 22 फरवरी। नगर के आर.ई.एस. कॉलोनी स्थित तहसील साहू समाज भवन में रविवार को धर्म तंत्र से लोक शिक्षण के उद्देश्य से पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में संगठन को सशक्त बनाना, सांस्कृतिक मूल्यों को जागृत करना तथा विश्व कल्याण का संदेश देना रहा।

 गायत्री परिवार के सहयोग से संपन्न इस महायज्ञ में वेदमंत्रों की आहुतियों के माध्यम से परिवारों में सुख-शांति, सर्वकार्य सिद्धि, रोगमुक्त जीवन, जनकल्याण तथा युवा पीढ़ी की आत्मशुद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम में बड़ों एवं गुरुओं के सम्मान तथा सामाजिक समरसता पर विशेष बल दिया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और समाजजनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।

तहसील साहू समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में एकता, संगठन की मजबूती और संस्कारयुक्त पीढ़ी निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल उपस्थित रहे। तहसील साहू समाज के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार साव, उपाध्यक्ष चित्रलेखा साहू एवं ठाकुर प्रसाद साहू, संगठन सचिव अलख राम साहू एवं माधुरी साहू, सचिव प्रेमलाल कलिहारी, कोषाध्यक्ष लोकेश साहू सहित समाज के समस्त पदाधिकारी एवं इसके अतिरिक्त प्रदेश संयुक्त सचिव बीना साहू, दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष नेहरू राम साहू, जिला उपाध्यक्ष योगेश कुमार साहू, संगठन सचिव निर्मला साहू, अध्यक्ष वैभव चंदन, संयोजिका ज्योति साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र साहू, चंद्रहास साहू, नंदकिशोर साहू, चंद्रिका साहू, इंद्रजीत हिरवानी, बेनी राम साहू सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

गायत्री परिवार से सुशील वर्मा, धीरेंद्र देशमुख, अरुण कुंभकार तथा शांतिकुंज से पधारे प्रज्ञापुत्र गुरु बंधु सिन्हा एवं सहदेव मांडवी सहित दंतेवाड़ा से पधारी दीदीयों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 


अन्य पोस्ट