‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, (शासकीय कर्मचारी कल्याण शाखा), मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य शासन द्वारा छग शासकीय सेवक (सेवा संघ) नियम 1967 के नियम-4 के परिपेक्ष्य में प्रस्तुत निर्धारित जानकारी के आधार पर कैलेंडर वर्ष 2022 में छग प्रदेश शिक्षक फेडरेशन, पंजीयन क्रमंाक 4099 को शासन से पत्राचार करने के लिये आदेश जारी होने की तिथि से 31 दिसंबर 2022 तक अस्थायी अनुमति प्रदान की गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस आदेश के विषय में छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी एवं प्रांतीय प्रमुख महामंत्री सतीश ब्यौहरे ने बताया कि छग प्रदेश शिक्षक फेडरेशन वर्ष 2022 में राज्य का पहला मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन बना है। विगत चार वर्षो से लगातार छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन को शासन से पत्राचार करने प्रतिवर्ष विधिवत् अनुमति प्राप्त होती रही है और वर्तमान कैलेंडर वर्ष 2022 में भी शासन से यह अनुमति पुन: प्राप्त हुई है।
उन्होंने बताया कि छग प्रदेश शिक्षक फेडरेशन राज्य सेवा में नियोजित शिक्षक समुदाय का सबसे बड़ा एवं सक्रीय संगठन है, जो शिक्षकों के हित में सतत् संघर्षरत् एवं क्रियाशील रहा है। छग प्रदेश शिक्षक फेडरेशन द्वारा अपने संगठन एवं सदस्यता से संबद्ध सभी दस्तावेजी अभिलेख नियमित रूप से अपडेट करके तत्संबंध में समय-समय पर शासन को लिखित में जानकारी से अवगत कराया जाता है। इसी कारण छग प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का प्रदेश के सभी जिलों में संगठन मजबूती से क्रियाशील है। जिसमें दिन-प्रतिदिन नए शिक्षक जुडक़र इसे और अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने में सहभागिता निभा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन राजनंादगांव के मुकुल साव, शरद शुक्ला, पीआर झाड़े, बृजभान सिन्हा, एफ.आर वर्मा, रूपेश तिवारी, हीरादास कोसरे, वायडी साहू, जनक तिवारी, संजीव मिश्रा, भूषणलाल साव, रंजीत सिंह कुंजाम, जितेन्द्र बघेल, संगीता ब्यौहरे, नीलू झाड़े, वंदना पानसे, यशस्विनी तिवारी, छाया ठक्कर तिवारी, रानी एश्वर्य सिंह, सीमा तरार, अभिशिक्ता फंदियाल, मालती टंडन, सीएल चंद्रवंशी, पीएल साहू, देवचंद बंजारे, शिव प्रसाद जोशी, सुधांशु सिंह, विरेन्द्र रंगारी, सुधा सिंह, रमेश कुमार साहू, ईश्वर टंडन, अब्दुल कलीम खान, सोहन निषाद, देवेश साहू, श्रीश पांडेय, योगेश साहू, पोषण साहू, नवीन महोबिया, सुभाष पटेल, ईश्वर दास मेश्राम, मिलिंद मेश्राम, रविन्द्र सिंह ठाकुर, खिलेन्द्र गौतम, दीपक सिन्हा, विद्यानंद डोंगरे, श्रीकेश शर्मा, मुकेश शुक्ला, आशुतोष तिवारी, हेमंत पांडेय, नरेश प्रसाद दुबे, एचके सोनसारवां, बीके गुप्ता, लीलाधर सेन, अन्नपूर्णा महिलांगे, पायल देवांगन, प्रेमलता मंडावी, विनोद,राजेन्द्र देवांगन, पुष्पेन्द्र साहू, नवीन कुमार पांडेय, अशोक साहू, राकेश कुमार वर्मा, सुनील कुमार रामटेके, ढालसिंह कोमा, कुन्ती चंद्रवंशी, आदित्य तिवारी, ममता पुर्राम, मेघा तिवारी, दीपिका साव, वर्षा वर्मा, हेमंत दोंदीलकर, भूपेन्द्र बोरकर, खिनेन्द्र गौतम, श्रीकेश शर्मा, देवेश साहू, सुषमा लोधी, चैतराम वर्मा, जितेन्द्र चंद्राकर, नौशाद अहमद कुरैशी, अंजली शुक्ला, शोभा शर्मा, राजेशचंद्र चौधरी, नेतराम वर्मा, बृजेश वर्मा, यामिनी साहू, सुभाष पटेल, सतीश गुप्ता, संतोष तिवारी, दीपक सिन्हा, शत्रुहन तिवारी, ममता तिवारी, मुन्ना यादव, चन्द्रकांत साहू, ईश्वरी प्रसाद गेंड्रे, दिनेश कुमार निर्मलकर, अरूण कुमार कोशे, पुष्पावती उके, संजीव कुमार जांगड़े, संपदा श्रीवास्तव, उषा साहू, फरजाना अख्तर, खिलेश्वरी साव, राजेश्वरी नागपुरिया, गोदावरी चन्द्रवंशी, जसवंती वर्मा, बृजेश वर्मा, अंजली वर्मा, सुभाष पटेल, प्रीति पटेल, कान्ता बुद्देकर, जतिन कोटेजा, समीर माड़वी, सोहागा मंडावी, मेघा तिवारी, सीमा काबरा, चन्द्ररेखा साहू, गिरीश बमभोला, मंजू पटेल, भुवनलाल रावटे, पूजा असाटी, अंजना चौरसिया, वर्षा शर्मा, सगन अहराज सहित अन्य साथियों ने छग प्रदेश शिक्षक फेडरेशन की मान्यता बढ़ाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।