‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 13 जुलाई। जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार-भाटापारा के नेतृत्व में सोमवार को अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर भाजपा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की तथा राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराए जाने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से संबंधित कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप अत्यंत गंभीर हैं। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लीपापोती नहीं होनी चाहिए, बल्कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। जिला प्रभारी महामंत्री रामकुमार साहू ‘छल्ला’ सहित अन्य वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार इस पूरे मामले में पारदर्शिता बरतने के बजाय तथ्यों को छिपाने का प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व जीव-जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ल, पूर्व मंदी अध्यक्ष दिनेश यदु ,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष परमेश्वर यदु, पूर्व कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश यदु , विक्रम पटेल, अभिषेक पटेल, पार्षद अजय ठाकुर, जिला महामंत्री पद्मेश्वरी साहू, पलारी नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा, धर्मेन्द्र वर्मा, विक्रम गिरी, पार्षद सलमान शेख, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष प्रवीण सेन, पूर्व महामंत्री मोतीलाल वर्मा, नीलेश बंजारे, कोषाध्यक्ष हेमचंद्र केसरवानी, शरद शुक्ला, मुरारी मिश्रा, जिला महामंत्री सुनील साहू, युधिष्ठिर नायक, सलीम खान, तुलसी वर्मा, रविन्द्र नामदेव, अधिवक्ता संजय सोनी, सुखदेव साहू, लखेश साहू, कालिंदी वर्मा, जनपद सदस्य नीरज बांधे, विजय साहू, मोहन साहू, कमलेश्वर यादव, जतीराम साहू, देवेन्द्र वैष्णव, रवि बंजारे, दिगंबर साहू, देवक दास, जित्तू नवरंगे, सुरेन्द्र जायसवाल, संतोष यादव, तिलक कन्नौजे, पिंटू बंजारे, नवीन मनहरे, टीकेश्वर साहू, कमल पटेल, शिवम चौहान, साहिल शायर, पवन बंजारे, चंदन साहू, तिलक घृतलहरे, वैभव केसरवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।