बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 12 जुलाई। विगत दिनों जिला बलौदाबाजार भाटापारा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी का स्थानांतरण हो जाने के पश्चात उनके स्थान पर विनीता वार्नर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ हुए। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ भाटापारा के द्वारा विनीता वार्नर का पुष्प गुच्छ भेंट कर सौजन्य भेंट किया गया।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ भाटापारा के अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ता संघ एवं न्यायपालिका के मध्य सदैव सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय संबंध रहा है एवं इसकी गरिमा को आगे भी सुचारू रूप से निर्वहन किया जाएगा। नव पदस्थ जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने भी अधिवक्ता संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायालय एवं अधिवक्ताओं के समन्वय से न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाया जा सकता है। इस कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ भाटापारा के अध्यक्ष अनिल मिश्रा, उपाध्यक्ष कमलेश पांडे, कार्यकारिणी सदस्य विजय केसरवानी, आनंद शर्मा, सदस्य राकेश भूषाणिया, संस्कार वाजपेई एवं बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।