बलौदा बाजार

निर्माणाधीन पानी टंकी से गिरकर मजदूर की मौत
13-Jul-2026 7:03 PM
निर्माणाधीन पानी टंकी से गिरकर मजदूर की मौत

बलौदाबाजार, 13 जुलाई। बलौदाबाजार जिले के लवन थाना क्षेत्र के ग्राम अहिल्दा में पानी टंकी निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन पानी टंकी में ढलाई कर रहे एक मजदूर की करीब 50 फीट ऊंचाई से गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मजदूर टंकी के ऊपरी हिस्से में ढलाई का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह सीधे नीचे जमीन पर आ गिरा। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


अन्य पोस्ट