‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 दिसंबर। प्रशासन तुंहर द्वार अभियान अंतर्गत शिविर में गुरुवार को शासकीय तिलक स्कूल, बैगापारा, वार्ड 5, 6, 7, 8 एवं 9 में शिविर का आयोजन किया गया। वार्डो के हितग्राहियों से मिले कुछ आवेदनों का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया।
शिविर में आयुक्त लक्ष्मण तिवारी शिविर का निरीक्षण कर जायजा लिया, इस दौरान वार्ड पार्षद, खेलकुद एवं शिक्षा विभाग प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, एल्डरमेन अजय गुप्ता,पार्षद विजेन्द्र भारद्वाज,उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,उपअभियंता विनोद मांझी,सहायक राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित अधिकारी,कर्मचारी मौजूद थे।
आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने प्रशासन तुंहर द्वार शिविर के दौरान अधिकारियों निर्देश देेकर शिविरो का मुनादी कराए। 16 दिसंबर को तुलाराम स्कूल, आर्य नगर, दुर्ग वार्ड 10,11, 12 एवं 13 में समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 1,30 बजे तक रखा गया है। इसके अलावा 19 दिसंबर को शासकीय स्कूल सिकोला भाठा के लिए वार्ड 14,15,16,17 एवं 18 में शिविर का आयोजन होगा।
21 दिसंबर को मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय, आदित्य नगर, दुर्ग वार्ड 19,20,21 एवं 22 में शिविर होगा।
23 दिसंबर को सिंधी धर्मशाला, स्टेशन रोड़ वार्ड 23, 24, 25, 26 में शिविर लगाया जाएगा।
हितग्राही शिविर में पेयजल, आवास योजना, राशनकार्ड, सफाई सम्बंधित समस्या, अवैध निर्माण की शिकायत, सडक़ बत्ती से सम्बंधित शिकायत,अवैध निर्माण की शिकायत, मांग, गुमास्ता लायसेंस, जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन भी आवेदन कर सकते है।