दुर्ग

नौकरी के नाम पर करोड़ की ठगी
17-Dec-2022 3:14 PM
नौकरी के नाम पर करोड़ की ठगी

कानपुर और जांजगीर चांपा से आरोपियों को पकड़ लाई दुर्ग पुलिस
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 17 दिसंबर।
एक करोड़ रूपये की धोखाधड़ी कर फरार होने वाले एक आरोपी को कानपुर और दूसरे को जांजगीर चांपा से छावनी पुलिस गिरफ्तार कर ले आई है। आरोपियों ने ट्रांसफर और नौकरी लगाने के नाम पर एक महिला आरक्षक सहित अनेक लोगों से लगभग 1 करोड़ रूपये दो वर्ष के भीतर लिए हैं। पकड़े गए आरोपी अंकित सिंह कानपुर (उ.प्र.) का तथा नूतन चौहान जिला जांजगीर चांपा के रहने वाले है।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना छावनी में पीडि़ता के लिखित आवेदन पेश करने पर कि अंकित कानपुर तथा नूतन सिंह कोरबा का रहने वाले ने मुलाकात कर घर आकर झांसा में लेकर शासकीय नौकरी, चपरासी एसबीआई बैंक में क्लर्क, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग व अन्य जगहों में नौकरी लगा सकता है, बोलकर 34 लाख 16 हजार रूपये की धोखाधड़ी कर फरार हो गए हैं। उनके खिलाफ थाना छावनी में धारा 420, 34 का अपराध पंजीबद्ध कर जांच पड़ताल शुरू की गई। आरोपी अंकित सिंह के खाता स्टेटेमेंट के एनालाइज से 1 करोड़ रूपये का ट्रांजेक्शन मिला जिसमें 70 लाख रूपये ट्रांजेक्शन की पुष्टि हो चुकी तथा बाकि 30 लाख रूपये का ट्रंाजेक्शन संदेहास्पद है, जिसकी जांच पड़ताल जारी है।

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी अनुभाग प्रभात कुमार के द्वारा बैक स्टेटमेंट, टेक्नीकल ग्राउंड पर पता करने पर उनके निर्देश पर थाना छावनी द्वारा टीम बनाकर कानपुर भेजा गया, जहां अंकित सिंह को नवसरा कानपुर से हिरासत में लिया गया। उसी समय दूसरी टीम ने जांजगीर-चांपा से आरोपी नूतन चौहान को हिरासत में लेकर थाना लाया। विस्तृत पूछताछ पर दोनो आरोपी अंकित एवं नूतन ने अपना अपराध कबूल किया। इससे पहले भी आरोपी अंकित सिंह के खिलाफ जिला कोरबा के बालको थाना में वर्ष 2019 में धारा 120बी, 420 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध हुआ है। 
 

जिसमें पीडिता को झांसी में बैंक ऑफ बडो़दा में नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख 27 हजार रूपये का धोखाधड़ी किया था। अन्य जगहों में भी इसी तरह का अपराध घटित करना मिला है। दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ से जानकारी मिली कि इनके द्वारा ही जांजगिर चांपा के शक्ति में तथा कांकेर  के भोले भाले लोगो को नौकरी लगाने के नाम पर रूपये एंठ कर फरार हो जाते थे, जिस संबंध में पीडि़त को तलब करवाकर संबंधित थानों को सूचित कर वहां भी इनके खिलाफ अपराध दर्ज कराया जाएगा।

 


अन्य पोस्ट