दुर्ग

राज्य शतरंज स्पर्धा के तीसरे चक्र में एस धनंजय की बढ़त बरकरार
16-Dec-2022 4:01 PM
राज्य शतरंज स्पर्धा के तीसरे चक्र में एस धनंजय की बढ़त बरकरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 दिसंबर। जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा स्व. लालजी भाई आडतिया की स्मृति में जलाराम ट्रॉफ ी राज्य स्तरीय ओपन शतरंज स्पर्धा के तीसरे चक्र में इंटरनेशनल मास्टर नार्म की उपाधि प्राप्त करने वाले भिलाई के युवा खिलाड़ी एस धनंजय ने 3 अंकों के साथ अपनी बढ़त बरकरार रखी है। 

जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं कोषाध्यक्ष तुलसी सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पर्धा के दूसरे दिन 3 चक्रों के पश्चात टॉप बोर्ड पर भिलाई के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी एस धनंजय ने काले मोहरों से खेलते हुए दुर्ग के वंश अग्रवाल को सिसिलियन डिफेंस से 50 सालों में हार मानने पर मजबूर कर दिया। 

वही बोर्ड नंबर दो पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला रायगढ़ के शुभम सिंह ने काले मोहरों से खेलते हुए दुर्ग के जाने-माने खिलाड़ी शेख र्इंदु को केरोकान ओपनिंग करते हुए मैंच अपने नाम कर लिया तथा बोर्ड नंबर 3 पर बिलासपुर के देवव्रत तिवारी ने काले मोहरों से खेलते हुए दुर्ग के गिरधरलाल देशमुख को फ्रें च डिफेंस में 36 चालो में विजयी हुए। प्रतियोगिता में मुंगेली के दृष्टि बाधित खिलाड़ी खिलेश्वर प्रसाद बांधे के खेलने से प्रतियोगिता और भी आकर्षक हो गई है।
 इस प्रतियोगिता में 5 वर्ष के आयु से लेकर 65 वर्ष की आयु तक के खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। स्पर्धा में राज्य भर के कुल असली खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमा रहे है।

 


अन्य पोस्ट