‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 30 जुलाई । भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग संभागीय बैठक भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, प्रियदर्शनी परिसर भिलाई में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य रूप मार्गदर्शन हेतु भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया उपस्थित हुए। मुख्य वक्ता व दिशा निर्देश हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी वैभव बैस, जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह, भाजयुमो प्रदेश मंत्री ठाकुर पीयूष सिंह, भाजयुमो जिला प्रभारी मोरध्वज साहू, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा समेत समस्त संभाग के अन्य जिला के जिला अध्यक्ष, महामंत्री, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी उपस्थित हुए, जिसमे प्रवास, नवमतदाता संपर्क अभियान एवं सम्मेलन, आगामी तीन माह की कार्य योजना के संबध में चर्चा हुई।जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने कहा कि आज नवीन मतदाता एक कोमल मिट्टी कि तरह है। उनको भाजपा कि रीति नीति, भाजपा का देश के प्रति प्रेम, हिंदूवादी विचार धारा, देश के प्रधानमंत्री द्वारा किये गए कार्यो को जिसमे प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना हर घर जल नल योजना के बारे मे युवा मोर्चा के कर्मठ कार्यकर्ता को नवीन मतदाता को प्रभावी ढंग से बताना चाहिए।
मुख्यवक्ता के रूप मे उपस्थित वैभव बैस संभाग के जिला अध्यक्ष से उनके द्वारा किये गए कार्यो की समीक्षा की गई। साथ ही नवीन मतदाता क्यो जरूरी है। हमारे लिए हमारे संगठन के लिए हमारे भाजपा परिवार के लिए इस विषय पर अपनी विस्तृत बात रखी। साथ आवशय दिशा निर्देश उनके द्वारा सभी पदाधिकारी को दिया गया।
जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भिलाई अमित मिश्रा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि आज बड़ी खुशी हुई कि प्रथम बार भिलाई जिले को मेजबानी का अवसर मिला। आप सभी का इस बैठक मे सारे भाजयुमो परिवार की तरफ से आप सभी का स्वागत अभिनंदन करते हैं।
संभाग सह प्रभारी पीयूष ठाकुर ने अपने कार्यक्रम बैठक प्रस्तावना देते हुए कहा कि हम सभी जिला अध्यक्ष को व जिला प्रभारियो को सभी नवीन मतदाता से मिलना है उनका स्वागत अभिनंदन करना है। साथ ही सभी विधानसभा मे नवीन मतदाता का एक अच्छी भीड़ के साथ सम्मेलन भी करना है।
बैठक का संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री रितेश सिंह ठाकुर ने किया। आभार युवा मोर्चा जिला उपाध्याय विशाल शाही द्वारा किया गया। अन्य अतिथियों में प्रदेश पदाधिकारीयों में नीतेश मिश्रा, ऋषि भसीन, आकाश ठाकुर, अभिषेक धनकर, नीरज यादव, जिला अध्यक्ष राजनांदगांव मोनू बहादुर सिंह, बेमेतरा जिला अध्यक्ष परमेश्वर वर्मा, बालोद जिला अध्यक्ष आदित्य पिपरे उपस्थित रहे।
बैठक व्यवस्था संभालने वालो में जिला महामंत्री विशालदीप नायर, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, जिला मंत्री हर्षल यादव, सौरभ चटर्जी, राम शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, प्रचार प्रसार मंत्री राहुल झा, पी राज, अंकित यादव, संस्कृति वर्मा, अपर्णा, मोरध्वज वर्मा, केशव पासवान, नवीन सिंह, विनय सेन, मनीष पिपरोल, रितुराज शर्मा, मनोज मेश्राम, सुभाष शर्मा, दीपक त्रिपाठी, पियूष अग्निहोत्री, कृष्णा द्विवेदी मौजूद रहे।
यह जानकारी युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने दी।