दुर्ग

निगम में अभियंताओं को मिली नई पदस्थापना
29-Jul-2023 4:17 PM
निगम में अभियंताओं को मिली नई पदस्थापना

भिलाई नगर, 29 जुलाई। नगर पालिक निगम, भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास ने विभागीय कार्यों में कसावट लाने तथा सुचारू संचालन के लिए अभियंताओं का नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किये है, जिसके अनुसार जोन 1, जोन 2 एवं परियोजना विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी होगे जिसके अधिनस्थ जोन 1 में प्रभारी कार्यपालन अभियंता विनिता वर्मा, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, उपअभियंता प्रभा टोप्पा, श्वेता महिश्वर एवं पुरूषोत्तम सिन्हा जोन 2 के प्रभारी कार्यपालन अभियंता के.के.गुप्ता, सहायक अभियंता अरविन्द शर्मा, उपअभियंता बसंत साहू, रीमा जामुलकर एवं विजेन्द्र गुप्ता। परियोजना शाखा के कार्यपालन अभियंता बी.के.वर्मा, प्रभारी सहायक अभियंता, वसीम खान एवं उपअभियंता अर्पित बंजारे होंगे।  इसी प्रकार डी.के.वर्मा सचिव लोक कर्म विभाग को जोन 3 मदर टेरेसा नगर, उद्यान विभाग एवं प्रधानमंत्री आवास योजना अधीक्षण अभियंता होगे, जोन 3 मदर टेरेसा नगर के कार्यपालन अभियंता वेशराम सिन्हा, सहायक अभियंता आलोक पसीने, उपअभियंता अमित एक्का एवं शंकरसुवन मरकाम। उद्यान विभाग के कार्यपालन अभियंता आर.एस.राजपूत, सहायक अभियंता प्रिया खैरवार करसे, उपअभियंता श्वेता वर्मा। प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यपालन अभियंता बी.के.वर्मा, सहायक अभियंता प्रिया खैरवार करसे एवं उपअभियंता दीपक देवांगन होंगे।


अन्य पोस्ट