दुर्ग

विकास का पहिया निरंतर प्रगति के पथ पर दौड़ता रहेगा-जितेंद्र
29-Jul-2023 8:50 PM
विकास का पहिया निरंतर प्रगति के पथ पर दौड़ता रहेगा-जितेंद्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 29 जुलाई। धनोरा में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अनुशंसा से  सरोजिनी नगर विकास समिति के बहु प्रतिक्षारत मांग के अनुरूप शिव मंदिर वाली गली में सी सी रोड के निर्माण हेतु लंबाई  240 मीटर  लागत राशि 13.66 लाख की राशि से  मुख्य अतिथि महामंत्री  प्रदेश कांग्रेस कमेटी जितेन्द्र साहू  के द्वारा भूमि पूजन कार्य किया गया।

इस  अवसर पर ग्राम पंचायत धनोरा के सरपंच मनीष कुमार साहू , वार्ड पंच परमेश्वर पटेल ,पी डब्ल्यू डी अधिकारी  युधिष्ठिर सोनवानी,  लीलाधर साहू उपस्थित थे।

 इस अवसर जितेन्द्र साहू ने  कहा कि विकास का पहिया निरंतर प्रगति के पथ पर दौड़ता रहेगा। आमजन को स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, रोड एवं  मूलभूत सुविधाएँ मिले तथा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो, इसके लिये हमारी सरकार  प्रतिबद्ध है । साथ ही उन्होंने आमजन से शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाये रखने में सहयोग देने की अपील की।

इस मौके  पर सरोजिनी नगर विकास समिति के अध्यक्ष  जितेन्द्र कुमार ठाकुर उपाध्यक्ष  अशोक कुमार गजेन्द्र सचिव  नारायण गौतम कोषाध्यक्ष बेदराम ठाकुर  पुर्व अध्यक्ष  एन एस आडिल,नरेश सिन्हा,भोजराम साहू, सदानंद साहू, रामलाल देवांगन, दिलीप ध्रुवे। सरोजिनी नगर विकास समिति के महिला उपाध्यक्ष सेवती ठाकुर के साथ महिला समिति के अध्यक्ष एवं सभी सदस्य भी उपस्थित थे और कालोनी के गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

सरोजिनी नगर के विकास एवं सी  सी रोड के निर्माण का सौगात देने के लिए मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं माननीय जितेन्द्र साहू  सरोजिनी नगर विकास समिति के अध्यक्ष  जितेन्द्र कुमार ठाकुर  द्वारा पूरे कालोनी वासियों की ओर से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया गया।


अन्य पोस्ट