सरगुजा

बंगाल हिंसा के विरोध में भाजपाइयों ने दिया धरना
05-May-2021 9:23 PM
 बंगाल हिंसा के विरोध में भाजपाइयों ने दिया धरना

अंबिकापुर, 5 मई। भाजपा के राष्ट्रीय आह्वान पर बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ मारपीट और कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ 5 अप्रैल को दोपहर 2 से 5 बजे तक अपने अपने घर के सामने भाजपाइयों ने काली पट्टी बांधकर धरना-प्रदर्शन किया। जिला में निवासरत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सहसंयोजक प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी पूर्व सांसद पूर्व विधायक भाजपा प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंडल अध्यक्ष महामंत्री मोर्चा अध्यक्ष प्रकोष्ठ संयोजक समस्त जिला पदाधिकारी एवं तथा ग्राम में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि बंगाल में तानाशाही शासन है। भाजपा के दफ्तर जलाए जा रहे हैं, कार्यकर्ताओं को बर्बरता पूर्वक पीटा जा रहा है। अभी तक बहुत सारे भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की हत्या हो चुकी है। चुनाव जीतने के बाद ममता सरकार के गुंडे बेलगाम हो गए हैं। आश्चर्य है कि कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दल मूकदर्शक बन बैठे हंै, किसी ने ऐसे अमानवीय व्यवहार के खिलाफ आवाज नहीं उठाई है, मानवता को शर्मसार करते हुए ममता सरकार बदले की भावना से प्रेरित है।

सरगुजा जिला में भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपने अपने निवास पर तख्ती के साथ काली पट्टी लगाकर धरना प्रदर्शन किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news