रायपुर

बिलासपुर में कैम्पा मद से 16 सौ काम मंजूर
02-Mar-2021 5:44 PM
  बिलासपुर में कैम्पा मद से 16 सौ काम मंजूर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 मार्च। बिलासपुर जिले में कैम्पा मद से करीब 5 हजार 7 सौ 91 करोड़  रूपए राज्य सरकार को मिले हैं। इसमें से बिलासपुर संभाग में कैम्पा मद से 3,14,25.29 लाख रूपये के 1579 स्वीकृत किए गए हैं। यह जानकारी वनमंत्री मोहम्मद अकबर ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

प्रश्नकाल में भाजपा विधायक रजनीश कुमार सिंह ने जानना चाहा कि जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2021 तक कैम्पा मद से कुल कितनी राशि राज्य सरकार को प्राप्त हुई? दिसंबर 2018 तक इस मद में कितनी राशि बाकी थी? प्रश्नांक अवधि में बिलासपुर संभाग में इस मद से कितने कार्य, कितनी राशि के स्वीकृत किए गए हैं?

इसके जवाब में वनमंत्री श्री अकबर ने बताया कि जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2021 तक केन्द्र सरकार के कैम्पा मद से कुल 5 हजार 7 सौ 91 करोड़ 70 लाख 20 हजार 385 रूपये मिले हैं। कैम्पा मद की लेखाओं का संधारण केन्द्र सरकार स्तर पर करने से दिसंबर 2018 तक बाकी राशि की जानकारी देना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2021 तक बिलासपुर संभाग में कैम्पा मद से  3,14,25.29 लाख रूपये के 1579 कार्य स्वीकृत किए गए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news