दुर्ग

नेहरू नगर मिलेनियम पार्क को और व्यवस्थित किया, लोगों में हर्ष
29-Apr-2025 3:27 PM
नेहरू नगर मिलेनियम पार्क को और व्यवस्थित किया, लोगों में हर्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 29 अप्रैल। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र नेहरू नगर वेस्ट में स्थित मिलेनियम पार्क को व्यवस्थित करने के लिए स्थानीय निवासियों द्वारा मांग कि जा रही थी कि हमारे पार्क को एक बार व्यवस्थित करके दे दिया जाये। इसके देखरेख की जिम्मेदारी हम लेगें।

इसी तारतम्य में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू को अधिकृत किए। सोमवार को पार्क पूरी तरह से व्यवस्थित कर दिया गया है। स्थानीय निवासियों द्वारा आज खुशी व्यक्त की गई। कि कम समय में निगम भिलाई द्वारा इस पार्क को अच्छा और बेतहर कर दिया गया है। हम लोग सुबह-शाम यहां टहलते है और हर मंगलवार को सुंदरकांड करते है। महिला लोग बैठकर भजन गाते है।

 

निगम आयुक्त को बुलाकर यह अस्वस्थ्य किए कि अब इसके देखरेख की जिम्मेदारी हम लोग की होगी, कोई भी बाहरी लडक़े-लडक़ी यहां बैठे मिलेंगे, उन्हें हम लोग भगायेंगे। किसी को भी पेड़-पत्ते को तोडऩे नहीं देगे, इसकी सफाई का भी ध्यान रखेंगे।

निगम द्वारा पाईप दिया गया है, उसकी देखरेख हम लोग करेंगे। आयुक्त पाण्डेय ने सबको बताया कि शासन की भी योजना है पीपीपी मॉडल से काम किया जाए। नगर निगम भिलाई के संशाधन सीमित है, सबके सहयोग से ही हम पार्कों को अच्छा बना सकते है। आज लोग जैसा चाहते थे, वैसा बन गया। अब आप सबकी जिम्मेदारी होगी इसका देखरेख करने की।   

अन्य पोस्ट