बलौदा बाजार

नपाध्यक्ष ने किया नाली निर्माण का भूमिपूजन
24-Apr-2025 9:06 PM
नपाध्यक्ष ने किया नाली निर्माण का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 24 अप्रैल। नगर पालिका भाटापारा में नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और नई कार्यकारिणी शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।  इसी कड़ी में मंगलवार को नगर के बलभद्र वार्ड में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

। इस दौरान नपा अध्यक्ष श्री शर्मा ने नगरवासियों से नगर की स्वच्छता में सामूहिक  सहभागिता की अपील की।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष दिलीप छाबडिय़ा, सभापति  गोविंद पटेल, पार्षद उमाकांत वर्मा, देवेंद्र साहू, कीर्तन जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन बांधे, सुनंद मिश्रा तथा वार्डवासी अजीत सिंह राजपूत,  एस.पी. तिवारी, सुरेश दाण्डेकर, सूरजमल साहू,  बिरजू बंजारे, शिव वर्मा, सहदेव ढिमर, ईश्वर जायसवाल,सुखदेव साहू, ऋषि सिंह, संतोष बंजारे,  हुलास साहू, लक्ष्मण गेन्ड्रे, भूपेश भट्ट उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट