महासमुन्द
अवैध रेत खुदाई, चेन माउंटेड जब्त
17-Apr-2025 6:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 17 अप्रैल। कल खनिज जांच टीम द्वारा ग्राम सेन कपाट तहसील महासमुंद के महानदी में अवैध रेत उत्खनन किए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त 1 चेन माउंटेड मशीन को जब्त किया है।
महानदी में अवैध रेत उत्खनन के लिए बनाए गए रैंप रास्ते को तोड़ कर ध्वस्त किया गया ताकि नदी से रेत का अवैध उत्खनन में रोक लगाई जाए। लावारिस हालत में चेन माउंटेड मशीन को जब्त कर अभिरक्षा हेतु थाना तुमगांव के सुपुर्द किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


