दुर्ग

आंधी से जगह-जगह उखड़े पेड़, विद्युत सप्लाई बाधित
16-Apr-2025 2:23 PM
आंधी से जगह-जगह उखड़े पेड़, विद्युत सप्लाई बाधित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 अप्रैल।
मंगलवार को आई तूफान ने तबाही मचा दी। करीब 1 घंटे तक जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। शहर के 7 से अधिक जगहों पर आंधी तूफान से पेड़ गिरने की जानकारी मिली है। कुछ जगहों पर मार्ग अवरुद्ध भी हो गया। कुछ ही देर में रास्ते से पेड़ को हटाकर मार्ग ठीक किया गया। 

इस बीच कई घंटे तक विद्युत सप्लाई बाधित रही। सरकारी दफ्तरों में भी विद्युत सप्लाई नहीं होने से कामकाज पर विपरीत असर पड़ा। एक बार फिर फिल्टर प्लांट के आसपास पेड़ गिरने से वहां भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस वजह से तय समय में पानी टंकी भरने का काम शुरू नहीं हो पाया। इसका असर यह हुआ कि शहर के कई हिस्सों में एक बार फिर वाटर सप्लाई बाधित हो गई।

मंगलवार की सुबह आसमान में बादल छाया हुआ था। धीरे-धीरे बादल छटना शुरू हुआ और तेज धूप शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे के आसपास तापमान चरम पर रहा। फिर 3 बजे से मौसम का मिजाज बदलने लगा। तेज आंधी के साथ-साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक आंधी का कहर बना रहा। इससे अयोध्या अपार्टमेंट दीपक नगर, तकिया पारा, वार्ड 12, फिल्टर प्लांट क्षेत्र, गौरव पथ, पीएचई दफ्तर, ग्रीन चौक, एसपी बंगला, जल परिसर सहित कई क्षेत्रों में पेड़ गिरने की खबर है। इसके अलावा दफ्तर में लगे ग्लो साइन के भी उखडऩे की जानकारी मिली है। आंधी थमने के बाद विद्युत विभाग की पेट्रोलिंग टीम लाइन दुरुस्त करने में लगी हुई थी। रायपुर नाका स्थित 42 एमएलडी क्षमता के फिल्टर प्लांट जल परिसर के पास 11 केव्ही तार में 25 फीट ऊंचा बड़ा पेड़ गिर गया। यह घटना दोपहर 3 बजे हुई। पेड़ गिरने से बिजली बंद हो गई। इस वजह से 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट से जुड़े किसी भी टंकी में पानी नहीं भर पाया। वाटर सप्लाई शहर में बाधित रही।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news