दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 फरवरी। नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित दुर्ग के चुनाव में कमल नारायण रुंगटा लगातार पांचवी बार अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इसी प्रकार उपाध्यक्ष मनोज कुमार ताम्रकार और महिला उपाध्यक्ष नीलू देवांगन बनाए गए हैं।
इसके अलावा बैंक के छ: प्रतिनिधि पद पर क्रमश: धनेन्द्र कांत चंदेल जिला सहकारी संघ मर्यादित दुर्ग, संजय कुमार जैन छग राज्य सहकारी बैंक मर्यादित रायपुर, थानेश्वर सिंह ठाकुर छग शहरी सहकारी बैंक फेडरेशन मर्यादित रायपुर, गजेन्द्र कुमार जोशी नेशनल फेडरेशन ऑफ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक्स एण्ड क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड दिल्ली, संदीप जैन जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग, संजय कुमार रुंगटा नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनयूसीएफडीसी) दिल्ली निर्वाचित हुए है। शुक्रवार को बैंक के अध्यक्ष पद, दो उपाध्यक्ष पद और 6 प्रतिनिधि पद के चुनाव के लिए बैंक मुख्यालय अस्पताल वार्ड पचरीपारा में शाम 4 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरु हुई। नामांकन प्रक्रिया के निर्धारित समय तक सभी पदों पर उक्त प्रत्याशियों के अलावा किसी भी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किए जाने से अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और 6 प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। यह चुनावी प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारी देवाशीष दास के मार्गदर्शन में संपन्न कराई गई।


