दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 फरवरी। शासकीय नवीन महाविद्यालय बोरी के यूथ रेड क्रॉस यूनिट बोरी द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्त दान शिविर में महाविद्यालय के विद्यार्थी, एलुमनी, प्राध्यापकगण एवं स्थानीय ग्रामीण निवासियों के सामूहिक प्रयास से रक्तदान शिविर का ग्रामीण अंचल में संपन्न हुआ।
रक्त दान शिविर में शासकीय पांडुरंग चिकित्सालय के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अव्तांश वैष्णव एवं रेड क्रॉस प्रभारी एंथोनी ने रक्त दान शिविर में अपनी महतवपूर्ण भूमिका निभाई। रक्त दान शिविर से कुल 44 रक्त यूनिट का संग्रहण किया गया। इस रक्त दान शिविर में ज्ञान यादव सांसद प्रतिनिधि शासकीय नवीन महाविद्यालय बोरी एवं दुर्गेश लोधी संयोजक हिन्दू युवा मंच साजा विधानसभा ने स्थानीय ग्रामीण निवासियों को संगठित कर, इस नेक कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ. सुनील साहू प्रदेश संघठन सचिव छत्तीसगढ़ ने अपनी गरिमामई उपस्थिति दी एवं इस आयोजन के लिए सभी रक्त दाताओं को बधाई प्रेषित की एवं रक्त दान के महत्व को बतलाया कि रक्तदान के बाद, बोन मैरो नए और स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन शुरू करता है, जिससे शरीर में ऊर्जा और स्फूर्ति बनी रहती है। रक्त दान करने से नए रक्त बनता है एवं नए रक्त के बनने से शरीर में उर्जा रहती है एवं प्रतिरोधक क्षमता भी बनी रहती है।
शासकीय पांडुरंग चिकित्सालय से चिकित्सक डॉ. अव्तांश वैष्णव ने बतलाया कि नियमित रक्तदान से रक्त की चिपचिपाहट कम होती है, जो स्ट्रोक और दिल के दौरे के जोखिम को कम करता है। यह आयरन के स्तर को संतुलित कर लिवर को स्वस्थ रखता है। शासकीय महाविद्यालय बोरी की प्राचार्या डॉ. क़मर तलत के कुशल नेतृत्व में यूथ रेडक्रॉस यूनिट बोरी ने इस आयोजन को सफल बतलाया एवं अपने विचार रखे कि रक्त दान शिविर में न केवल महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दी अपितु एलुमनी (महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी), महाविद्यालय के प्रध्यापक्गन एवं स्थानीय ग्रामीण निवासियों के सहयोगात्मक प्रयास से आयोजन को सफल बनाया।


