बलौदा बाजार

रंगोत्सव, राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन
19-Mar-2025 3:28 PM
रंगोत्सव, राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा,19 मार्च। सरयूपारीण ब्राम्हण समाज एवं अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति नारी प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में सरयू सदन में भव्य रंगोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या मे सभी ब्राम्हण प्रकोष्ठ के महिलाओ की भागीदारी रही।

आयोजन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन सहित समस्त मातृशक्तियों द्वारा भगवान परशुराम राधा कृष्ण की पूजा-अर्चना से हुआ। अतिथि स्वागत की कड़ी मे उपस्थित अतिथियों में अखंड ब्राम्हण समाज महिला प्रकोष्ठ मार्गदर्शिका सीमा शिवरतन शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष उषा मिश्रा, प्रांतीय महासचिव चन्द्रकिरण शर्मा, आशा शर्मा, गौड़ ब्राम्हण समाज महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बबीता भृगु  का स्वागत समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ एवं तिलक सहित होली प्रतीक अर्पित कर स्वागत किया गया।

 अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति नारी प्रकोष्ठ भाटापारा ईकाई अध्यक्ष  कविता शर्मा के सफल संचालन मे आयोजित भव्य रंगोत्सव मे विविध परिधानों से सज्जित महिलाओं द्वारा उल्लास उमंग के साथ भक्तिमय छटा बिखेरी गई। राधा कृष्ण की मनोरम झांकी प्रस्तुत करते हुए नृत्य गीत एवं भजन प्रस्तुति के साथ ही जमकर रंग गुलाल की छटा बिखरी। गणेश वंदना के साथ प्रारंभ हुई भजन की कड़ी के साथ ही सुमधुर फाग गीतों एवं मनोरम नृत्य की छटा रंगोत्सव को भव्य बना गयी कवियत्री वंदनागोपाल शर्मा द्वारा काव्यपाठ भी किया गया ।उपस्थित अतिथियों द्वारा अपने उदबोधन मे समस्त सदस्यों को होली महापर्व की शुभकामनाएं दी गयी।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी द्वय ममता दीवान एवं सरिता शर्मा ने बताया कि   रंगोत्सव आयोजन के तहत नृत्य गीत भजन एवं फाग गीतों की संपन्नता के पश्चात सम्मान की कड़ी प्रारंभ हुई  जिसके तहत अधिवक्ता निशा शर्मा की संघर्षशीलता एवं शासकीय अधिवक्ता की उपलब्धि  का सम्मान अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया,लालसोट ब्राम्हण महिला प्रकोष्ठ की नव मनोनीत अध्यक्ष नेहा अश्वनी शर्मा का सम्मान दुपट्टा एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया  वहीं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रियंका तिवारी का सम्मान अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया।

स्वल्पहार के पश्चात आयोजन का समापन हुआ, आभार प्रदर्शन सरयूपारीण ब्राम्हण समाज महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डा निशा शर्मा द्वारा किया गया, आयोजन को सफल बनाने मे समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यो जिनमे सुषमा मिश्रा,भावना शुक्ला सीमा तिवारी,उमा शर्मा,मीता शर्मा,किरण उपाध्याय,श्वेता मिश्रा, लता शर्मा,शशि पाण्डेय,डॉ सीमा अवस्थी,स्वर्णलता त्रिवेदी,किरण तिवारी,शिवानी शर्मा,,रोमा शर्मा,तृप्ति शुक्ला,शालिनी तिवारी, अनिता दुबे,  रश्मि तिवारी,अंजलि दुबे,रितु तिवारी,सुनीला पाण्डेय,संध्या तिवारी,मिनाक्षी शर्मा आदि की अहम भागीदारी रही।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news