बलौदा बाजार

19 तक लू चलने की आशंका मौसम विभाग में चेतावनी
18-Apr-2026 3:20 PM
 19 तक लू चलने की आशंका  मौसम विभाग में चेतावनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 18 अप्रैल।  गर्मी ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया हैं। सीजन में पहली बार शहर का अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री दर्ज किया गया जो आमतौर पर मई में दिखने मिलती हैं। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव और बिलासपुर के बाद बलौदाबाजार तीसरा सबसे अधिक गर्म रहने वाले जिलों में शामिल हो गया हैं। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल तक हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की हैं।

गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया तापमान तेजी से बढ़ता गया और दोपहर में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान हैं। गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए बार-बार प्यास लगना और गला सूखना आम समस्या बन गई है, वहीं ठंडे पानी की कमी भी लोगों को महसूस हो रही हैं।

न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि दिन के साथ रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा हैं। जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल पा रही हैं। 14 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो 15 अप्रैल को बढ़ाकर 25.8 डिग्री और 16 अप्रैल को 27 डिग्री तक पहुंच गया। इस तरह दो दिनों में रात के तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई हैं।

भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में बदलाव किया हैं। अब प्रदेश सहित बलौदाबाजार जिले के सभी शासकीय अनुदान प्राप्त गैर अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक अवकाश रहेगा। पहले यह अवकाश एक मई से निर्धारित था लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए या निर्णय लिया गया। यह आदेश केवल विद्यार्थियों पर लागू होगा शिक्षकों के अवकाश में कोई परिवर्तन नहीं किया गया हैं।

आगे और बढ़ सकता है

तापमान-मौसम वैज्ञानिक

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एमपी थॉमस के अनुसार वर्तमान में उत्तर पश्चिम से गर्म हवाएं लगातार आ रही हैं। जब तक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होता तब तक तापमान में बढ़ोतरी जारी रह सकती हैं। आने वाले दिनों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने की संभावना बताई गई हैं।

कुल मिलाकर जिले में भीषण गर्मी और लू की स्थिति में जनजीवन को प्रभावित कर दिया हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने अधिक पानी पीने और सतर्क रहने की सलाह दी हैं।


अन्य पोस्ट