कोण्डागांव

पालिका चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, वार्ड 2 की कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी भाजपा में शामिल
09-Feb-2025 10:38 PM
पालिका चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, वार्ड 2 की कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी भाजपा में शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 9 फरवरी। नगर पालिका चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। वार्ड क्रमांक 2 सुभाष चंद्र बोस वार्ड की कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी पूर्णिमा पोयाम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस प्रत्याशी का पार्टी छोडक़र भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है। 

चुनाव में मतदान के लिए अब मात्र दो दिन शेष हैं, ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी का भाजपा में प्रवेश करना राजनीतिक समीकरणों को बदल सकता है। इस दौरान पूर्णिमा पोयाम ने भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने की बात कही।

 वहीं, भाजपा ने उनका पूरे जोश के साथ स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने के मौके पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी, भाजपा जिला प्रभारी डॉ. सुभाऊ कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष सेवक राम नेताम, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे। 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव के इतने नजदीक कांग्रेस प्रत्याशी का भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान हो सकता है, जबकि भाजपा इसे अपनी मजबूती के रूप में देख रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इसका चुनाव परिणामों पर क्या प्रभाव पड़ता है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news