सरगुजा

चन्द्रयान की धमक, बुलेट ट्रेन की गति से सजी विज्ञान प्रदर्शनी
08-Feb-2025 8:50 PM
चन्द्रयान की धमक, बुलेट ट्रेन की गति से सजी विज्ञान प्रदर्शनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 8 फरवरी। चन्द्रयान की सफलता, बुलेट ट्रेन की गति, प्लास्टिक ब्रिक्स से पर्यावरण संरक्षण, वाटर हार्वेस्टिंग, सीड जर्मीनेशन से फसलों की संरक्षा का यह दृश्य था श्री साई बाबा डे बोर्डिंग स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी का।

प्रबंध समिति की सह अध्यक्ष यशा इंगोले चौधरी के मार्गदर्शन और प्राचार्य प्राची गोयल के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शनी में कक्षा दूसरी से नौवीं एवं ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इको क्लब ने जहां पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के साथ तालमेल बिठाने का संदेश दिया तो साईंस क्लब ने हाइड्रोलिक लिफ्ट, न्यूटन ह्वील से विज्ञान की प्रगति और भौतिकवादी जीवन चर्या को प्रस्तुत किया।

लिटरेरी क्लब ने भाषा, व्याकरण के सिद्धांतों को फलक पर लाया। कारक, चिह्न, विशेषण, उपसर्ग, क्रिया के मॉडल जहां वाक्यों को बल दिये तो गणित की संख्याओं ने शून्य से सृष्टि का भास करा रही थीं। भाषा ज्ञान में हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृति के साहित्य आकर्षण का केन्द्र बने रहे। इस दौरान प्लास्टिक ब्रिक्स से बना मॉडल जहां अपने वर्ज्य पदार्थों के उपयोग के लिए आह्वान किया तो पशुपति नाथ का मॉडल अपने धर्म और संस्कृति को जोड़ रहा था।

इको क्लब का पोस्टर जिस पर पृथ्वी का मॉडल और उसकी गति आगंतुकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रही। प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले, सचिव अजय कुमार इंगोले, सदस्य रेखा इंगोले, अलका इंगोले के साथ अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मॉडल प्रदर्शनी के दौरान शिक्षिका दीक्षा कुजुर, रूहिल सिन्हा, निहारिका लाल, श्यामा कशिश तथा सभी शिक्षकों ने सहयोग किया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news