बलरामपुर

जपं रामचंद्रपुर उपाध्यक्ष के लिए सुनीता गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित
07-Feb-2025 9:12 PM
जपं रामचंद्रपुर उपाध्यक्ष के लिए सुनीता गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज,7 फरवरी। जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के अंतर्गत जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 22 पुरानडीह से जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष बीड़ी लाल गुप्ता की पत्नी सुनीता गुप्ता आज 2 प्रत्याशियों के द्वारा नाम वापसी के बाद निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित हुर्इं। भाजपा समर्थित सुनीता गुप्ता के निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित होने पर जमकर आतिशबाजी हुई एवं मिठाइयां बांटी गई।

 गौरतलब है कि जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के अंतर्गत 25 जनपद सदस्य क्षेत्र है। क्षेत्र क्रमांक 22 पुरानडीह से भाजपा समर्थित सुनीता गुप्ता के साथ रेखा कुमारी एवं साधना के द्वारा जनपद सदस्य के लिए नामांकन भरा गया थाम आज नाम वापस लेने की अंतिम तिथि थी। नाम वापसी के अंतिम दिन रेखा एवं साधना के द्वारा नाम वापस ले लिया गया, जिसके बाद सुनीता गुप्ता निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित हुर्इं।

जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 22 के अंतर्गत ग्राम केरवासिला, कमलपुर अरागाही आते हैं, वहीं यहां करीब 5600 मतदाता हैं। सुनीता गुप्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे स्व. राजकुमार गुप्ता की बहू एवं जनपद उपाध्यक्ष बीडी लाल गुप्ता की पत्नी हैं।

इस अवसर पर सुनीता गुप्ता ने कहा कि मेरी यह जीत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कृषि मंत्री राम विचार नेताम के जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने मुझ पर भरोसा करके समर्थन किया इसके लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद किया।

जनपद उपाध्यक्ष बीडी लाल गुप्ता ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम विचार नेताम  1 वर्ष के कार्यों पर जनता ने मोहर लगा दी है आने वाले समय में यह सिलसिला इसी प्रकार जारी रहेगा नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news