दुर्ग

भाजपा और कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी
07-Feb-2025 3:05 PM
भाजपा और कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 7 फरवरी। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपना-अपना घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस का जन घोषणा पत्र प्रात: राजीव भवन में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जारी किया। वहीं भाजपा का घोषणा पत्र दोपहर जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने जारी किया।

राजीव भवन में घोषणा पत्र जारी करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार सहित अन्य मामलों और सभी मुद्दों पर कांग्रेसजन मुंह नहीं छुपा रहे हैं बल्कि हर बिंदु का जवाब कांग्रेस द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में सब्ज बाग दिखाने का काम नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर जरूरत पडऩे के हिसाब से स्थानीय मुद्दे शामिल किए जाएंगे। घोषणा पत्र में नीचे तबके के लोगों को लाभ मिले और शहर में सुविधाओं का विस्तार हो इस बात का खास ख्याल रखा गया है। घोषणा पत्र में 34 बिंदुओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने का वादा किया गया है। घोषणा पत्र जारी करते समय पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, निगम सभापित राजेश यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल, शहर अध्यक्ष गया पटेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दीपक दुबे, युवक कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, कांग्रेस नेता कौशल किशोर सिंह, परमजीत सिंह भुई आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news