महासमुन्द

राष्ट्रीय महासचिव तावड़े से विभिन्न विषयों पर पूर्व विधायक चोपड़ा ने की चर्चा
19-Jan-2025 4:10 PM
राष्ट्रीय महासचिव तावड़े से विभिन्न विषयों पर पूर्व विधायक चोपड़ा ने की चर्चा

महासमुंद,19 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन के दौरान पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ.विमल चोपड़ा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के चुनाव अधिकारी एवं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से आत्मीय भेंट की। डॉ. चोपड़ा ने राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से संगठनात्मक और अन्य विभिन्न विषयों पर चर्चा की। जिनमें संगठन की गतिविधियां, भविष्य की योजनाएं और सामाजिक मुद्दे शामिल थे। 

जानकारी अनुसार महासचिव विनोद तावड़े और डॉ. चोपड़ा अपने समय में विद्यार्थी परिषद के साथी रहे हैं। भेंट के दौरान डॉ.चोपड़ा ने विनोद तावड़े को अपने क्षेत्र में हो रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। विनोद तावड़े ने भी डॉ.चोपड़ा को उनके कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें आगे बढऩे के लिए शुभकामनाएं दी।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news