दुर्ग, 14 जनवरी। राज्य सरकार ने 17 पदोन्नत प्राध्यापकों को स्नातक प्राचार्य के पद पर पदस्थ किया है। इसके अलावा 7 स्नातक प्राचार्य को स्नातकोत्तर प्राचार्य/ अपर संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। इस आशय का आदेश 13 जनवरी को उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया है। पदोन्नति आदेश में दुर्ग जिले के कई प्राध्यापक शामिल है। इनमें डॉ. शोभा श्रीवास्तव शासकीय महाविद्यालय पाटन से शासकीय नवीन महाविद्यालय नगपुरा, डॉ. कुमारी नीरज रानी पाठक दाउ उत्तम साहू शासकीय महाविद्यालय मचांदूर से यथावत, डॉ. रंजना श्रीवास्तव साइंस कॉलेज दुर्ग से गर्ल्स कॉलेज दुर्ग, डॉ. अब्दुल अलीम खान शासकीय महाविद्यालय उतई से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय धनोरा, डॉ. अश्वनी महाजन साइंस कॉलेज दुर्ग से शासकीय खूबचंद बघेल महाविद्यालय भिलाई 3 पदस्थ किए गए हैं।