बलरामपुर

समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने पर रमन का सम्मान
12-Jan-2025 9:13 PM
समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने पर रमन का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज, 12 जनवरी। सनातन धर्म और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल का सम्मान समारोह और श्री शिव गुरु चर्चा का आयोजन नगर के वार्ड क्रमांक 3 में स्थित शिव चर्चा सभागार में किया गया।

 रमन अग्रवाल, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता, गायत्री परिवार के टी.आर. शर्मा सहित लगभग दो हजार शिव शिष्य परिवार के सदस्यों एवं अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।  इस दौरान रमन अग्रवाल की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। शिव गुरु चर्चा में शिव शिष्यों ने महादेव को अपना गुरु मानकर उनके नियमों को जीवन में आत्मसात करने की अपील की।

 शिव चर्चा में रमन अग्रवाल ने कहा कि देवो के देव महादेव जगत के गुरु है, संसार के सभी प्राणी उनके शिष्य हैं। यदि हम गुरु भाव से याचक बनकर दया मांगे, उनसे क्षमा मांगे तो हमारा कल्याण होगा। इस संसार के एक-एक मनुष्य उनके शिष्य बनकर उन्हें गुरु का भाव दे तो पूरे जगत का कल्याण निश्चित ही सुगमता से हो जाएगा।

 भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता ने महादेव की महिमा का बखान किया। शिव शिष्य परिवार के जिला अध्यक्ष पंचम कुशवाहा ने कहा कि शिव को गुरु बनाने के तीन सूत्र है पहला सूत्र भगवान शिव से दया मांगना की, हे शिव हम पर दया करें तथा हमें अपने शरण में ले, दूसरा सूत्र अपने आसपास के लोगों से शिव चर्चा करना, तीसरा सूत्र 108 बार नम: शिवाय का जाप करना है।  शिव कार्य समिति के जिला कोषाध्यक्ष मनोज यादव ने शिव महिमा का विस्तार से बखान किया। इस दौरान शिव शिष्यों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी रमन अग्रवाल की ओर से किया गया।

 श्री शिव चर्चा में प्रमुख रूप से शिव शिष्य परिवार के ललिता कश्यप, अमृता कश्यप, किरण, आशा ठाकुर, चंपा सिंह, देवंती देवी, चंदन कश्यप, जयप्रकाश ठाकुर, आलोक ठाकुर, मुकेश जायसवाल, अमित गुप्ता, अनूप कश्यप, प्रमोद कश्यप, अंकित गुप्ता, रिंकू सोनी, पवन गुप्ता, कृष्णा सिंह, अर्चित ठाकुर, करण कश्यप सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news