राजनांदगांव

छुरिया में सर्व ब्राम्हण सम्मेलन
09-Dec-2024 3:12 PM
छुरिया में सर्व ब्राम्हण सम्मेलन

प्रदेश व जिला पदाधिकारी हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 दिसंबर।
छुरिया जनपद पंचायत के सामुदायिक भवन में सर्व ब्राम्हण सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सर्व ब्राह्मण समाज शशिकांत तिवारी, सुमित शर्मा, विक्रांत शर्मा, मौलेश तिवारी, पोषण शुक्ला, लव मिश्रा, कनक दत्ता दुबे, विजेता शर्मा, अर्चना बाजपेयी, विनोद तिवारी, गोपाल तिवारी, दौवाप्रसाद तिवारी, रुखम प्रसाद दुबे, पूनम सुरेश शर्मा, पवन तिवारी, लखन प्रसाद मिश्रा, मिथलेश दुबे आदि अतिथि का इस सम्मेलन में आगमन हुआ। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने शनैश्वर धाम एवं मां दंतेश्वरी मंदिर में विधि-विधान से वैदिक मंत्रों के साथ पूजन अर्चना पश्चात बाजे-गाजे के साथ ब्राह्मण समाज ने अतिथियों को कार्यक्रम स्थल तक भव्य स्वागत के साथ लाया गया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परशुराम के तैलचित्र में पूजा-अर्चना, माल्र्यापण, दीप प्रज्जवलन के पश्चात अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। छुरिया ब्लाक के सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष टीकम प्रसाद पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। 

पांडेय ने सर्व ब्राह्मण समाज के गठन समाज के उत्थान में कार्य विवरण प्रस्तुत किया। प्रकाश शर्मा ने अपने संबोधन में समाज को एकसूत्र में पिरोना, समाज को संगठित करना, समाज द्वारा किए जा रहे रचनात्मक कार्य की जानकारी दी।

समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने समाज में अंतर्जातीय विवाह रोकने पर बल दिया। बेटा और बेटी की शादी समाज में ही होना चाहिए। सशक्त सामाजिक संगठन हमारी अनिवार्य आवश्यकता है। इसके लिए हर घर का एक सदस्य समाज में जोड़े। युवाओं और महिलाओं की संख्या समाज में बढ़ाएं। श्री मिश्रा ने सम्मेलन की सफलता पर राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी तथा परिक्षेत्र के पदाधिकारियों को बधाई दी। सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को एकजुट होना बहुत जरूरी है, क्योंकि ब्राह्मण जब मजबूत होगा तो देश और राज्य मजबूत होगा। 

संस्कृति और सभ्यता की शिक्षा देने वाले ब्राह्मणों ने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ब्राह्मण समाज ईश्वर से सदैव अपने कल्याण की छोड़ विश्व की कल्याण की बात करता है। वह किसी जाति धर्म का विरोध नहीं करता, लेकिन समय आने पर शास्त्र के साथ शस्त्र भी उठा सकता है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news