राजनांदगांव

राजनांदगांव, 28 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के तहत प्राथमिक सदस्यता अभियान सक्रिय सदस्यता अभियान अब लगभग पूर्णता की ओर है। पार्टी अब अगले चरण संगठन चुनाव की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस कड़ी में सबसे पहले मतदान केन्द्रों की स्थानीय समिति का चुनाव होगा। जिसकी प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
भाजपा मीडिया सेल के अनुसार जिला भाजपा उपाध्यक्ष व राजनांदगांव ग्रामीण मंडल के चुनाव अधिकारी सावन वर्मा ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र में 25 सदस्यीय समिति का चुनाव किया जाएगा। जिसमें एक बूथ अध्यक्ष, एक बूथ मंत्री, मन की बात का प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख एवं व्हाट्सएप प्रमुख तथा बीएल-2 व मतदान केन्द्रों के मतदाता सूची के हिसाब से प्रत्येक पन्ने एक-एक प्रमुख बनाया जाएगा।
श्री वर्मा ने बताया कि बूथ स्तरीय चुनाव प्रारंभ हो गया है तथा राजनांदगांव ग्रामीण मंडल में कुल 100 मतदान केंद्र है।
जिनमें चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इन चुनाव में मंडल चुनाव प्रभारी के अलावा शक्ति केंद्र स्तर पर चुनाव कराने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं को भी दी गई है, जिन्हें 30 नवंबर तक मतदान केन्द्रों के चुनाव संपन्न कराने को कहा गया है।