दुर्ग

केडिया डिस्टलरी संचालक के कुक ने फांसी लगा की खुदकुशी
27-Nov-2024 3:04 PM
केडिया डिस्टलरी संचालक के कुक ने फांसी लगा की खुदकुशी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 27 नवंबर।
सुपेला थाना अंतर्गत केडिया डिस्टलरी संचालक के नेहरू नगर स्थित घर पर कार्यरत कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि मृतक अन्य स्टॉफ कर्मियों के लिए खाना बनाने का काम करता था। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

सुपेला पुलिस ने बताया कि घटना डिस्टलरी संचालक नवीन केडिया के नेहरू नगर स्थित बंगले की है। 25 नवंबर की रात करीब 11.45 से 12 बजे के बीच कर्मचारी ने फांसी लगाई। मृतक की पहचान अर्जुन तिवारी (25वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूलत: यूपी का रहने वाला था। करीब डेढ़ साल से बंगले में रहकर अन्य स्टॉफ के लिए खाना बनाने का काम करता था। कर्मी के आत्मघाती कदम उठाने की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल शव का पंचनामा कर लाश को मर्च्यूरी में रखवा दिया गया है, मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
 


अन्य पोस्ट