दन्तेवाड़ा

उत्साह के साथ मना दीप उत्सव
03-Nov-2024 3:11 PM
उत्साह के साथ मना दीप उत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 3 नवंबर।
दंतेवाड़ा में रोशनी का पर्व पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय वारदात की सूचना नहीं है।
गौरतलब है कि कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को दीपावली का पर्व मनाया जाता है । धनतेरस से इस पर्व की शुरुआत होती है। वही रूप चौदस दूसरा दिन है। अमावस्या तिथि को दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष गुरुवार और शुक्रवार दोनों ही दोनों में अमावस्या तिथि लगी थी।

शनिवार को गोवर्धन पूजा आयोजित की गई। इस दौरान गोवर्धन पर्वत की पूजा की गई। इस दिन गोवंश की भी सेवा की गई। गोवर्धन पूजा के दौरान गायों की पूजा का भी विधान है।


अन्य पोस्ट